Bharat ke Pramukh Darre Aur Rajay

भारत के प्रमुख दर्रे:-

भारत के दर्रे कों दो भागों में बाँटा गया है |

  1. हिमालय क पर्वतीय क्षेत्र के दर्रे |
  2. प्रायद्वीपीय पठार के दर्रे |

दर्रे – पहाड़ो के बीच प्रकृतिक रूप से बनने वाले रास्ते कों दर्रा  कहते हैं | इसका निर्माण नदियों के बहने के कारण होता है | इनका उपयोग आवागमन , परिवहन ,व्यापर , तथा अन्य उदेश्यों के लिए किया जाता रहा है | 

1.हिमालय  पर्वतीय क्षेत्रो के दर्रे  

काराकोरम दर्रा ( जम्मू कश्मीर )

  • ये भारत का सबसे ऊँचा दर्रा है |
  • ये लद्दाख क्षेत्र में स्थित है |
  • पाक अधिकृत कश्मीर तथा चीन को जोड़ता हैं |

जोजिला दर्रा (जम्मू कश्मीर)

  • जास्कर पर्वत श्रेणी में स्थित |
  • श्रीनागर को लेह से जोड़ता हैं |राष्ट्रीय राज्यमार्ग 1 ए लेह को जोजिला दर्रा होते हुए कश्मीर घाटी से जोड़ता हैं |
  • इसकी निर्माण सिन्धु नदी के द्वारा हुई है |

पीरपंजाल दर्रा (जम्मू कश्मीर)

  • पीरपंजाल श्रेणी में स्थित हैं |
  • कश्मीर वैली को राजोरि और पूंछ को जोड़ता हैं |

बनिहाल दर्रा (जम्मू कश्मीर)

  • पीरपंजाल  पर्वत श्रेणी में स्थित हैं |
  • श्रीनगर को जम्मू को जोड़ता हैं |
  • जवाहर सुरंग इसी दर्रे में स्थित हैं |

बुर्जिल दर्रा (जम्मू कश्मीर)

श्रीनगर को गिलगित से जोडती हैं |

2.हिमाचल प्रदेश  के दर्रे

शिपकीला दर्रा 

  • जास्कर पर्वत श्रेणी में स्थित हैं |
  • इसकी निर्माण सतलज नदी के द्वारा हुई है | भारत  में सतलज नदी इसी दर्रे से प्रवेश करती है |
  • हिमाचल प्रदेश के शिमला को तिब्ब्त से जोडती है |

रोहतांग दर्रा 

  • पीर पंजाल श्रेणी में स्थित हैं |
  • लेह को मनाली से जोडती है |
  • रवि और व्वास रोहतांग दर्रा के पास से ही निकलती है |

बड़लाचा दर्रा 

  • जास्कर पर्वत श्रेणी में स्थित हैं |
  • लेह को मनाली से जोडती है |

उत्तराखंड के दर्रा :-

लिपुलेख दर्रा

  • पिथोरागढ़ को तिब्बत से जोड़ता है |
  • यही से  कैलाश पर्वत व मानसरोवर जाने का मार्ग |

माना दर्रा

माणा गांव को तिब्बत जोड़ता है |

नीति दर्रा 

उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ती  है |

सिक्किम के दर्रे :-

नाथूला दर्रा 

  • गंगटोक को लहासा (तिब्बत ) से जोड़ती है |

जैलेप्ला दर्रा 

  • सिक्किम को भूटान से जोड़ती है |
  • इस दर्रा का निर्माण तीस्ता नदी के द्वारा हुई है |

अरुणाचल प्रदेश के दर्रे :-

बोम्मिडला दर्रा 

  • तवांग को तिब्बत से जोड़ती है |

यांगयाप दर्रा 

यांग्याप दर्रे के पास ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है |

दिफू दर्रा 

अरुणाचल प्रदेश को  म्यानमार से जोड़ती है |

 तुजू दर्रा  ( मणिपुर )

प्रायद्वीपीय पठार के दर्रे :-

महाराष्ट्र के दर्रे

थालघाट दर्रा  

  • मुंबई को नासिक से जोड़ती है |
  • मुंबई – नागपुर – कोलकाता रेल मार्ग तथा सड़क मार्ग |

भोरघाट दर्रा 

मुंबई को पुणे से जोड़ती है |

पालघाट दर्रा (केरल )

कोयम्बटूर को  कोचीन से जोड़ती है |

शेनकोटा दर्रा 

तिरुवनंतपुरम को मदुरै को जोड़ती  है |

Leave a Comment